28 C
Jharkhand
Saturday, October 31, 2026

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 8–10 दुकानें जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट…

निरसा :2026 साल का पहला दिन निरसा के लिए काफी दुखद साबित हुआ। एक ओर जहां निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया कालीमाटी में उधार दिए गए पैसों के लेनदेन को लेकर गोली चलने की घटना सामने आई, वहीं दूसरी ओर देर रात करीब 12:30 बजे ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।

यह आग निरसा चौक और हटिया मोड़ के समीप लगी, जिसमें करीब 8 से 10 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आग की चपेट में फल दुकानें, चिकन शॉप, होटल और कपड़ों की दुकानें शामिल हैं। इस घटना में लगभग 8 से 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, प्रखंड अधिकारियों, मैथन डीवीसी और एमपीएल प्रबंधन को दमकल वाहन के लिए फोन किया गया। हालांकि, एमपीएल नजदीक होने के बावजूद उसकी फायर ब्रिगेड गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची, जबकि मैथन डीवीसी की फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मैथन डीवीसी की दमकल गाड़ी भी देर से पहुंचती, तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। एमपीएल प्रबंधन के इस कथित उदासीन रवैये को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
नदी में मिली अज्ञात महिला,112 पर कॉल का नही हुआ असर तो नाराज़ हुए ग्रामीण...
03:29
Video thumbnail
DC आदित्य रंजन के कड़े तेवर के बाद ठेकेदार ने शुरू किया ANM ट्रेनिंग स्कूल की छत रिपेयरिंग...
00:54
Video thumbnail
रिजीम चेंज को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया विदेशी ताकतों के साथ विपक्ष की देश विरोधी साज़िश!
03:33
Video thumbnail
✈️ एविएशन की शानदार नौकरी छोड़ी, अपने सपनों के लिए जिम खोला! 💪🔥
00:42
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26
Video thumbnail
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिली तो बोलें अनंत सिंह-करेंगे कोर्ट में सरेंडर नीरज की साजिश के हुए हैं शिकार
00:40
Video thumbnail
JPSC JSSC की तरह दाग़दार न बने JTET 2026, प्रशासन ने कसी कमर,कदाचार रहित निष्पक्ष और शांतिपूर्ण
04:42
Video thumbnail
कतरास की घटना खोल दिया धनबाद के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में चल रहे अवैध भ्रूण लिंग जांच का राज!
08:49
Video thumbnail
NH 19 धनबाद गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर पाया संख्या 1 से 2 के बीच हो गयी ढलाई,ऊपर का 1st लुक देखिए..
02:47
Video thumbnail
धनबाद में भ्रूण लिंग जांच के संदेह पर बड़ी कार्रवाई,तोपचांची और सरायढेला दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
01:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular