35.4 C
Jharkhand
Thursday, April 30, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जागरूकता अभियान की शुरुआत…

रांची: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत आज रांची में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय परिसर से इस अभियान का उद्घाटन किया।

इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। अभियान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया जा रहा है।

जागरूकता रथ रांची जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा और लोगों को यातायात नियम, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, ओवर स्पीडिंग और नशे की स्थिति में वाहन न चलाने जैसे संदेश देगा।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का थीम ‘सीख से सुरक्षा’ है। हम नागरिकों को यातायात नियमों की शिक्षा देकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास कर रहे हैं। सड़क दुर्घटनाएँ जीवन और संपत्ति की बड़ी हानि का कारण बन रही हैं, जिसे रोकने के लिए जन जागरूकता बेहद जरूरी है।”
उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) राकेश सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला परिवहन पदाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) राकेश सिंह ने कहा, “सड़क सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में रैली, नुक्कड़ नाटक, सड़क सुरक्षा चौपाल, वाहन जांच अभियान और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त पहल का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

spot_img
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11
Video thumbnail
धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
02:33
Video thumbnail
बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौ,त गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा पंचेत
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!