31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

उच्च न्यायालय के आदेश पर जलाशयों से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज…

रांची: उच्च न्यायालय झारखंड के आदेश के आलोक में रांची जिले में जलाशयों और तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने हटिया जलाशय (धुर्वा डैम) का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जलाशयों की मूल सीमा को राजस्व नक्शे के अनुसार चिह्नित किया जाए और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने बताया कि जलाशयों पर अतिक्रमण केवल जल भंडारण क्षमता को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पर्यावरण, भूजल स्तर और शहरी पारिस्थितिकी को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य कांके डैम, हटिया डैम, धुर्वा डैम, गेतलसूद डैम सहित हरमू और हिनू नदियों और अन्य तालाबों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करना है। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारियों और संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए नियमित निगरानी और रोस्टर व्यवस्था लागू करने का भी आदेश दिया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आम नागरिकों से अपील की कि वे जलाशयों के आसपास अतिक्रमण न करें और जल संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान रांची को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की निरंतर पहल है।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular