29.5 C
Jharkhand
Sunday, June 14, 2026

धनबाद–रांची रोड पर अपराधियों का तांडव, जेवर दुकान में बड़ी चोरी…

बाघमारा: बाघमारा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। धनबाद–रांची मुख्य सड़क पर स्थित महुदा बाजार में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। अज्ञात अपराधियों ने एक जेवर दुकान का शटर तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने वारदात के दौरान दुकान के पास मौजूद पड़ोस के लोगों को बंधक भी बना लिया, ताकि कोई विरोध न हो सके। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

फिलहाल चोरी गए जेवरात और नकदी की सही मात्रा का आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और जांच प्रक्रिया के कारण दुकान को फिलहाल सील कर दिया गया है।

घटना महुदा बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।बाघमारा में एक बार फिर जेवर दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। अपराधियों ने नववर्ष की शुरुआत में ही बाघमारा पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
ताज़ा मामला धनबाद–रांची मुख्य मार्ग पर स्थित महुदा थाना क्षेत्र के महुदा बाजार का है, जहां लक्ष्मी ज्वेलर्स में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पड़ोस की एक महिला प्रत्यक्षदर्शी को अपराधियों ने बंधक भी बना लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि जिस स्थान पर चोरी हुई, वह धनबाद–रांची मुख्य मार्ग पर स्थित है और महुदा थाना परिसर से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर है। इस घटना ने महुदा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए घटनास्थल से मीडिया कर्मियों को काफी देर तक दूर रखा। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

spot_img
Video thumbnail
देवड़ी मंदिर पहुंच सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग की पूजा अर्चना,लिया माता का आशीर्वाद...
00:56
Video thumbnail
मुंबई में करेंट लगने से धनबाद के युवक की मौ,त, गांव में पसरा मा,तम
03:12
Video thumbnail
ऋषिभिट्टा पहाड़ी बनी हाथियों की शरणस्थली, चेकडैम में जलक्रीड़ा करते दिखे गजराज
01:25
Video thumbnail
SIR को प्रभावी तरीके से संचालित करवाने के लिए जमुआ में BLA 2 का BJP ने किया आयोजन
03:11
Video thumbnail
DCA आयोजित कर रही है 16 जून से वीमेंस क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप, बेस्ट परफॉर्मर को मिलेगा डिस्ट्रिक
05:02
Video thumbnail
गन्ने के जूस की आईस बॉक्स में मिला नॉनवेज,हंगामा के बाद भरतपुर में दुकानदार पुलिस हिरासत में...
00:23
Video thumbnail
धनबाद में अन्नपूर्णा देवी का दावा,पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल,राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
03:12
Video thumbnail
हजारीबाग में बुजुर्ग महिला की निर्मम ह'त्या,जांच में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम...
02:42
Video thumbnail
अपराधी को उसी की भाषा में देंगे जवाब, अगर चला दी गोली तो अब दोनों आंखों के बीच उसे भी लगेगी,SSP
00:31
Video thumbnail
झारखंड T 20 लीग में आज किसके साथ किसका मुकाबला...?
00:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!