34.5 C
Jharkhand
Monday, May 25, 2026

तेतुलमारी में किराना दुकानदार को गोली मारी, दो बाइक पर सवार चार अपराधी फरार…

धनबाद: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात अपराधियों ने किराना दुकानदार अर्जुन महतो और उनके पिता गेंदू महतो पर फायरिंग कर दी। इस घटना में अर्जुन महतो को दो गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें एसजेएस अस्पताल, धनबाद में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग के बाद धनबाद की ओर फरार हो गए। बताया गया कि अर्जुन महतो दुकान बंद कर अपने पिता के साथ तिलाटांड़ स्थित आवास लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया।

घायल के पिता गेंदू महतो ने बताया कि सभी अपराधियों ने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे और हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही तेतुलमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।

spot_img
Video thumbnail
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, घुसपैठिए को लेकर BSF और BGB आमने-सामने...
01:09
Video thumbnail
राहुल ने कांग्रेस को माओवादी मुस्लिम पार्टी बना दिया:गिरिराज सिंह
00:58
Video thumbnail
बांग्लादेश बॉर्डर पर हो रहे फेसिंग को लेकर उतपन्न विवाद पर क्या कहा गिरिराज सिंह ने सुन लीजिए...
00:14
Video thumbnail
रसगुल्ले में अरारोट,चाट छोले चिकेन में चंपई रंग की मिलावट स्ट्रीट फूड प्रेमियों की सेहत से खिलवाड़..!
02:28
Video thumbnail
व्यवस्था से थक हारे सिस्टम से नाराज लोगों की पार्टी है CJP...टाइगर जयराम महतो ने यह क्या कह दिया...
02:28
Video thumbnail
व्यवस्था से थक हारे सिस्टम से नाराज लोगों की पार्टी है CJP...टाइगर जयराम महतो ने यह क्या कह दिया...
00:39
Video thumbnail
जियलगढ़ा में गूंजेगा भागवत रस, भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय कथा का शुभारंभ...
02:03
Video thumbnail
पुरुषोत्तम मास में श्री मदभागवत कथा 25 से 31 तक जियलगढ़ा कंगालों में हो रहा है आयोजन...
02:53
Video thumbnail
झरिया कोयरीबांध में दो पक्षों में जमकर मारपीट,कई घायल मामला पहुंचा थाना,जांच शुरू
07:25
Video thumbnail
जमुआ:महज 4000 के लिए विवाहिता को मारने का सनसनीखेज आरोप, पुलिस जांच में जुटी..!
02:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!