40.1 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

बंशीधर नगर पहुंचे पलामू डीआईजी किशोर कौशल…

एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

झारखंड: पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), पलामू क्षेत्र श्री किशोर कौशल आज बंशीधर नगर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में डीआईजी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख और पुलिसिया व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और विधि-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों की सूक्ष्म समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पूरी सक्रियता दिखाएं। प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो और अपराधियों के विरुद्ध कड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

डीआईजी ने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। पुलिस को सजग, संवेदनशील और जवाबदेह रहकर आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करनी होगी। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटान और क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोक कांग्रेस एवं तमाम विपक्ष ने महिला विरोधी चरित्र उजागर कर दिया:रघुवर दास
07:38
Video thumbnail
जमुआ में मा'सूम मिला कुएं के अंदर,लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी पर नही लिया था संज्ञान...
05:34
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!