30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

कोहरे का कहर: खड़े कंटेनर में घुसी स्कॉर्पियो, एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां, 4 की मौत…

पटना:पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर पूरा गांव के पास घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से जा घुसी, जिसके बाद एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी वजह से स्कॉर्पियो चालक को सड़क किनारे खड़ा कंटेनर नजर नहीं आया और वाहन सीधे उसमें जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा कंटेनर के भीतर तक फंस गया। हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रही दो अन्य गाड़ियां भी नियंत्रण खो बैठीं और आपस में टकरा गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular