24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

चुनाव ड्यूटी जा रहे CISF जवानों के साथ हा’दसा…

बिहार: बिहार के छपरा-सिवान मुख्य मार्ग (NH-531) पर बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। चुनाव ड्यूटी पर जा रहे CISF जवानों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 25 से ज्यादा जवान घायल हो गये। हादसा सुबह 3 बजे रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जानकारी के मुताबिक बस में कुल 40 CISF जवान सवार थे, जो दिल्ली से ट्रेन से सिवान स्टेशन पहुंचे थे और फिर बस से डोरीगंज (छपरा) चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में पांडेय छपरा के पास ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।

हादसे की खबर मिलते ही SDPO राजकुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, और थाना प्रभारी समेत प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एकमा CHC में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। एक जवान ने बताया, “टक्कर के बाद कई लोग सीट से उछलकर नीचे गिर पड़े, बस के शीशे टूट गये।” पुलिस की 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर जवानों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल सभी घायल जवानों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular