31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

अंबेडकर प्रतिमा खंडित..जनआक्रोश रैली में फूटा गुस्सा…

धनबाद:धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत लटानी गांव में स्थित अंबेडकर क्लब में एक गंभीर और संवेदनशील घटना सामने आई है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

क्लब के सचिव के अनुसार, जब वे क्लब में बुद्ध स्तुति करने पहुँचे, तो देखा कि अंबेडकर जी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी तत्काल पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी रवि कुमार को दी गई। साथ ही अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल को भी लिखित शिकायत सौंप कर दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इस घटना के विरोध में सोमवार शाम को जनाक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित बहुजन समाज पार्टी के कई नेता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के दौरान क्षेत्र ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा और लोगों ने आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को बांटने की साज़िश का हिस्सा हैं, और इन पर सख्त कार्रवाई ज़रूरी है ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular