25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

बाघमारा मुखिया संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा…

बाघमारा:बाघमारा मुखिया संघ ने आज एक प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की घोषणा की है। मुखिया संघ की अध्यक्ष रिंकू देवी ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायती क्षेत्रों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।

बाघमारा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुखिया संघ की अध्यक्ष रिंकू देवी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 15वीं वित्त आयोग की राशि और मनरेगा के भुगतान में राज्य सरकार की लापरवाही के कारण पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।

रिंकू देवी ने आरोप लगाया कि डीएमएफटी फंड से जुड़ी योजनाओं में भी मुखिया द्वारा भेजी गई अनुशंसाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई गई “सरकार आपके द्वार” जैसी योजनाएँ केवल दिखावा बनकर रह गई हैं और इनका कोई ठोस परिणाम जमीन पर नहीं दिखता।

मुखिया संघ ने यह भी कहा कि विकास कार्यों में रुकावट के चलते जनता में मुखियाओं के प्रति नाराज़गी बढ़ती जा रही है, जबकि असली जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।

संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएँगे, और उसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो सभी मुखिया सामूहिक इस्तीफा देंगे।

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular