32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध विदेशी शराब से भरी DCM सहित तीन वाहन जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार….

जामताड़ाजामताड़ा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से भरी एक DCM सहित तीन वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों की तस्करी को विफल कर दिया। यह कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे बड़ी नकली शराब बरामदगी मानी जा रही है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर की ओर से एक DCM वाहन में भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब ले जाकर बिहार भेजी जा रही है, जबकि दो अन्य चारपहिया वाहन उसका स्कॉर्ट कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई और छापेमारी का निर्देश दिया।

पाण्डेयडीह मोड़ के पास वाहनों की जांच

विशेष टीम ने गोविंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान WB-51C-5752 नंबर की DCM को रोका गया। तलाशी में कुरकुरे की बोरियों के पीछे छिपाकर 210 पेटी नकली विदेशी शराब ROYAL STAGE और 78 पेटी स्पिरिट गैलन में भरे हुए मिले।

साथ चल रही

  • Hyundai Aura (JH09-AW-1734) से 8 पेटी
  • Swift (JH10-DC-4782) से 7 पेटी
    अवैध शराब बरामद की गई।

कुल बरामदगी

  • कुल पेटी : 225
  • कुल बोतलें : 5400
  • लगभग शराब : 2025 लीटर
  • स्पिरिट : 3120 लीटर

बरामद शराब की सरकारी कीमत:

  • झारखंड में : लगभग 15.95 लाख रुपये
  • बिहार में : लगभग 45 लाख रुपये

चार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो सभी धनबाद जिले के निवासी हैं। इनके पास से

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • एटीएम
  • मोबाइल फोन
  • ₹33,000 नकद
    भी जब्त किए गए।

छापेमारी टीम

कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – विकास आनंद लागुरी
  • पुलिस निरीक्षक – रविंद्र नाथ यादव
  • नारायणपुर थाना के पदाधिकारी – अमर सिंह, तापेय साकेत, प्रताप देव, रामकुमार सिंह
  • तकनीकी शाखा – संतोष कुमार सिंह
  • नारायणपुर थाना की गश्ती टीम

पुलिस सभी तस्करों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular