30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

Bihar News: मोदी सरकार के 11 साल और बिहार चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान शुरू

Bihar News: कल रात भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में लिए गए फैसले, दो महीने तक चलने वाले राज्यव्यापी अभियान की हुई घोषणा, पौधारोपण से लेकर तिरंगा यात्रा तक 4 बड़ी घोषणाएं

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज से राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस संबंध में कल रात भाजपा कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए।

चार प्रमुख अभियान की शुरुआत

बैठक में भाजपा ने अगले दो महीनों के लिए चार बड़े कार्यक्रमों की घोषणा की:

  1. पौधारोपण अभियान
    भाजपा आज से पूरे बिहार में पौधारोपण अभियान की शुरुआत कर रही है। राज्य के सभी प्रमुख नेता अपने-अपने विधानसभा, लोकसभा और विधान परिषद क्षेत्रों में पौधारोपण करेंगे। यह अभियान अगले दो महीनों तक चलेगा।

  2. तिरंगा यात्रा
    दूसरा निर्णय यह लिया गया है कि भाजपा पूरे बिहार में तिरंगा यात्रा निकालेगी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीयता, एकता और भाजपा की विचारधारा को जनता तक पहुँचाना है।

  3. गांव-गांव चौपाल
    तीसरा निर्णय के तहत, भाजपा नेता हर गांव में चौपाल लगाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देंगे।

  4. पंजीकरण डेस्क की स्थापना
    चौथा निर्णय है कि प्रत्येक गांव में “बिहार भारत सरकार कार्यक्रम” के लिए पंजीकरण डेस्क लगाए जाएंगे, जहाँ आम लोग अपने सुझाव और समर्थन दर्ज करा सकेंगे।

यह भी पढ़े : India Post: पेमेंट बैंक धनबाद मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित, 50,000+ खाते खोले जाने पर उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम कदम

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये चारों अभियान बिहार चुनाव के मद्देनज़र जनता से जुड़ने और भाजपा की छवि को मजबूत करने के लिए एक सुनियोजित रणनीति है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular