24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रामनवमी जुलूस प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत, पुलिस पर मानवाधिकार हनन का आरोप…

बलियापुर:  बलियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।जारी पत्र के अनुसार, झारखंड में रामनवमी महोत्सव पारंपरिक रूप से शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आरोप लगाया गया है कि बलियापुर के भिखराजपुर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान एक विशेष समुदाय द्वारा पत्थरबाजी की गई, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए।शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मानवाधिकारों की अनदेखी करते हुए जुलूस से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक रूप से अमानवीय व्यवहार किया। पत्र में आरोप लगाया गया है कि जुलूस के आयोजक शत्रुघ्न महतो समेत अन्य लोगों को बीच बाजार में कमर में रस्सी बांधकर घुमाया गया, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है।पत्र में बलियापुर थाना प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के मानवाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिस अधिकारियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की गई है।इस शिकायत के बाद अब मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में पहुंच गया है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है। फिलहाल रामनवमी कांड को लेकर बलियापुर के भिखराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 2:00 बजे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात देखी गई है इसके साथ ही बाकी के आरोपी कितना पुलिस कई जगह पर छापेमारी कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular