32.6 C
Jharkhand
Friday, May 15, 2026

2026 में दुगुनी रफ्तार से काम करने का निर्देश, उपायुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा…

रांची :वर्ष 2026 में दुगुनी रफ्तार से कार्य करने का निर्देश रांची के उपायुक्त ने दिया है। जिले की जनकल्याणकारी योजनाओं, अबुआ साथी पोर्टल और जनता दरबार से जुड़ी शिकायतों की प्रगति को लेकर जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में यह बैठक समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने वर्ष 2025 के दौरान विभिन्न आयोजनों और पर्व-त्योहारों के सफल संचालन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए “टीम रांची” को बधाई दी।

उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2026 में राज्य सरकार की सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करना प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचे।
अबुआ साथी पोर्टल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025 में कुल 9600 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 8000 से अधिक का निष्पादन किया जा चुका है। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। वहीं जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर भी उपायुक्त ने विशेष जोर दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखने, नेम प्लेट और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लगाने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर छोटी सूचना भी तुरंत साझा की जाए, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

spot_img
Video thumbnail
सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय,PM मोदी की अपील का दिखने लगा असर...
00:30
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर झामुमो का फूटा गुस्सा, धनबाद में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
06:32
Video thumbnail
,जमुआ लूट कांड का खुलासा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद
03:27
Video thumbnail
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत आसनबनी 2 पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास
03:59
Video thumbnail
बीजेपी ने कतरास मोड़ से चार नंबर टैक्सी स्टैंड तक पदयात्रा व अभिनंदन समारोह,पहुचे सांसद ढुल्लू महतो
02:54
Video thumbnail
पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से झरिया के पंपों पर भीड़
01:05
Video thumbnail
ECL मुगमा एरिया की बराकर इंजीनियरिंग फायर वर्क्स में अपराधियों का तांडव, लगभग 5-6 टन स्क्रैप
03:51
Video thumbnail
उड़ीसा का नंदनकानन जू — बच्चों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली अद्भुत दुनिया
07:09
Video thumbnail
ईंधन की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते आज धनबाद के ज्यादतर पेट्रोल पंपों
06:29
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्लाबोल, PM और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
03:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!