25.4 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

राष्ट्रपति का उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया स्वागत…

IMG 20250801 WA0058

राष्ट्रपति की मेजबानी करना एक सम्मान और जीवन भर का यादगार अनुभव – उपायुक्त

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी को दी बधाई

धनबाद(DHANBAD):भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईटी आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आज भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंची।

इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने राष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया।

इसके बाद राष्ट्रपति का कारकेड एयरपोर्ट से सिटी सेंटर चौक, लुबी सर्कुलर रोड, रणधीर वर्मा चौक होते हुए आईआईटी आईएसएम के मुख्य समारोह स्थल पहुंचा।

सबसे पहले राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडलिस्ट के साथ फोटोशूट कराया। इसके बाद उन्होंने अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर आईआईटी आईएसएम फाउंडेशन के अंतर्गत कार्यरत जनजातीय महिलाओं द्वारा सामुदायिक नवाचार पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति ने यहां निर्मित हस्तशिल्प वस्तुओं को देखा और इसकी सराहना की। तत्पश्चात राष्ट्रपति एकेडमिक प्रोसेशन में शामिल होकर मुख्य समारोह स्थल में प्रवेश कर मंच पर पहुंची।

मंच से राष्ट्रपति द्वारा संस्थान के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट का विमोचन किया। साथ ही 20 गोल्ड मेडलिस्ट को स्वर्ण पदक प्रदान किया। वहीं अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने, अपने ज्ञान को जनहित का माध्यम बनाने, ग्रीन इंडिया का निर्माण करने, भारत में हो रहे ऐतिहासिक परिवर्तन का सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समाप्ति के बाद राष्ट्रपति का कारकेड वापस बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रपति ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर धनबाद से प्रस्थान किया।

वहीं राष्ट्रपति के प्रस्थान के बाद उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने सभी अधिकारियों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की सच्ची लगन, कड़ी मेहनत और परिश्रम के कारण राष्ट्रपति का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। भारत के राष्ट्रपति की मेजबानी करना वाकई एक सम्मान और जीवन भर का यादगार अनुभव है।

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular