25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद MLA राज सिन्हा ने नव निर्मित सड़क और शेड निर्माण कार्य का किया उद्घाटन…

धनबाद:झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को विधायक निधि से निर्मित दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़कें तथा महावीर नगर, बजरंगबली मंदिर के पास निर्मित शेड निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

यह उद्घाटन कार्यक्रम भूदा प्राइमरी स्कूल के समीप एवं महावीर नगर क्षेत्र में स्थानीय जनता की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान और शुभ मुहूर्त के साथ सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनता ने विधायक राज सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र की सुविधा, सुगमता एवं स्थानीय विकास में अभूतपूर्व सुधार होगा।

विधायक राज सिन्हा का वक्तव्य :

“जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है। भूदा एवं महावीर नगर क्षेत्र में लंबे समय से सड़क और शेड की मांग की जा रही थी।

आज विधायक निधि से यह कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित करते हुए मुझे अत्यंत संतोष हो रहा है।
मेरा प्रयास है कि धनबाद विधानसभा के हर मोहल्ले और हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विकास तेज़ी से हो।
आने वाले समय में भी विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से टिंकू साव, प्रमोद मंडल, गणेश तूरी, दिनेश रवानी, राजू रवानी, शंकर साहू, रंजीत कर्मकार, कामदेव आनंद कुमार, आशा ज्योति गीता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular