29.9 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

धनबाद नगर निगम चुनाव 2026: संजीव सिंह को हर वर्ग का अपार जनसमर्थन…

धनबाद:धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर महापौर पद के निर्दलीय प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक माननीय संजीव सिंह जी को समाज के हर वर्ग से अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लगभग नौ वर्षों के अंतराल के बावजूद उनकी लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं देखी जा रही है। चुनाव की घोषणा के बाद पूरे नगर निगम क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

युवा, बुज़ुर्ग, महिलाएँ एवं मज़दूर वर्ग सहित समाज के सभी तबके प्रतिदिन अपने प्रिय जननेता माननीय संजीव सिंह जी से मिलकर खुलकर समर्थन व्यक्त कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि संजीव सिंह जी जमीन से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने हमेशा जनसमस्याओं को प्राथमिकता दी है।

पूर्व विधायक सह महापौर प्रत्याशी माननीय संजीव सिंह जी लगातार धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का सघन जनसंपर्क दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें नागरिकों का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है। वहीं सुबह से ही उनके आवास पर आम लोगों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

चुनावी रणनीति को लेकर माननीय संजीव सिंह जी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य एजेंडा नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधाओं को सुदृढ़ करना और वर्षों से रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, नाली, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति से आम जनता परेशान है, जिसका स्थायी और समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने यह भी कहा कि महापौर चुने जाने पर नगर निगम को जनता-केंद्रित संस्था बनाकर पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। अधूरी योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा, ताकि धनबाद को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाया जा सके।

चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल है। इस दौरान माननीय संजीव सिंह जी लगातार आम जनता से संवाद कर उनका स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!