30.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 8, 2026

धनबाद रेलवे स्टेशन पर 66.75 लीटर बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद, RPF की बड़ी कार्रवाई

धनबाद: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 66.75 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 20,460 रुपये है। यह कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में निरीक्षक प्रभारी धनबाद के नेतृत्व में गठित स्पेशल टास्क टीम ने की।

ट्रेन के जनरल कोच में मिले लावारिस बैग और थैले

RPF की टीम धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13051 के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर पहुंचने के बाद टीम ने ट्रेन की जांच की। जांच के दौरान ट्रेन के पिछले जनरल कोच में सीट के नीचे तीन पिट्ठू बैग और दो प्लास्टिक के थैले संदिग्ध स्थिति में रखे मिले। RPF कर्मियों ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग और थैले के मालिकाना हक के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने उन सामानों पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद संदिग्ध बैग और थैलों की जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

66.75 लीटर शराब और बीयर की हुई बरामदगी

RPF के अनुसार, जब्त सामान में Haywards 5000 Premium Strong Beer, Kingfisher Beer, Royal Stag Superior Whisky और Magic Moments Vodka शामिल हैं। जांच के दौरान बरामद उत्पादों पर “FOR SALE IN WB ONLY” लिखा पाया गया। कुल बरामद शराब और बीयर की मात्रा 66.75 लीटर बताई गई है। ट्रेन के धनबाद स्टेशन पर कम समय तक रुकने के कारण सभी संदिग्ध बैग और थैलों को प्लेटफॉर्म संख्या-02 के हावड़ा छोर पर उतारकर गवाहों की मौजूदगी में विस्तृत जांच की गई।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आगे की कार्रवाई

बरामद बैग और थैलों का कोई मालिक सामने नहीं आने के कारण मामले में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल सामान के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। RPF ने सभी बीयर और अंग्रेजी शराब को जब्त कर पोस्ट धनबाद लाया है। मामले में उप-निरीक्षक प्रशांत कुमार की ओर से लिखित शिकायत के साथ जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में 130 भारी वाहनों पर 4.86 करोड़ टैक्स बकाया, परिवहन विभाग ने जारी की सूची

RPF की टीम ने की कार्रवाई

ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई इस कार्रवाई में RPF के उप-निरीक्षक प्रशांत कुमार, हेड कांस्टेबल बबुलेश कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार और मनोज कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई उत्पाद विभाग द्वारा नियमानुसार की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
आज़ादी के 89 वर्ष के बाद बरवाअड्डा बड़ा जमुआ तुरी टोला में ग्रामीणों को नही मिली सड़क,किया DC का घेराव
06:29
Video thumbnail
अपोलो मल्टीसुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल कोलकाता की OPD सेवा धनबाद के कैलाश हॉस्पिटल में शुरु...
03:06
Video thumbnail
एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण साइड इफेक्ट:गोविंदपुर दुर्घटना में गर्भवती महिला की गई जा'न, 6KM सड़क जाम..
04:48
Video thumbnail
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चाचा का हालचाल जानने पहुंचे असर्फी अस्पताल,कैसी है H अंसारी की तबियत.?
05:22
Video thumbnail
वायरल झारखंडी चाची भी पहुंची आर्यन केल्विन से मिलने पर नहीं हो सकी मुलाकात, कर ली अपने लिए ही अपील..
00:30
Video thumbnail
आर्यन केल्विन के फैंस मीट में किसी ने मारा पत्थर,पत्रकार के हाथ में लगी चोट, पूछने पर क्या दिया जवाब
00:41
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन के फैंसमीट में उम्मीद से ज्यादा पहुंचे चाहनेवाले तो भीड़ को संभालने के लिए क्या कहा
00:18
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन ने बेकाबू भीड़ को कहा धनबाद वाला फैंस को 5-6 सौ करोड़ चुम्मा...#आर्यन_कैल्विन
00:12
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन का जादू,पहली बार धनबाद में किसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए fans की उमड़ी इतनी भीड़..
00:19
Video thumbnail
आर्यन केल्विन के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन ने DJ/लाउडस्पीकर को किया प्रतिबंधित.
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular