धनबाद:धनबाद के बरोरा इलाके में विस्थापितों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समिति (को-ऑपरेटिव सोसाइटी) गठन की मांग को लेकर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मुराईडीह कोलियरी से विस्थापित दिलीप कुमार रवानी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने बीसीसीएल बरोरा 1 कार्यालय में ताला जड़ दिया और धरना पर बैठ गए।
यह प्रदर्शन बीसीसीएल बरोरा 1 के महाप्रबंधक द्वारा इस मांग पर सकारात्मक पहल न करने के कारण किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कार्यालय में ताला नहीं जड़ा गया है, बल्कि कुछ मांगें थीं जो पूरी नहीं हो रही थीं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और सकारात्मक वार्ता के बाद मामला शांत हुआ।
इस मामले में दिलीप कुमार रवानी ने प्रबंधन से मांग की है कि विस्थापितों के लिए सहकारी समिति का गठन कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए।






















