25.9 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

धनबाद में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ, 28 मार्च को वृहद कार्यक्रम आयोजित…

धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आज से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर टॉर्च रैली को रवाना किया।

यह टॉर्च रैली जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुंचकर नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। कार्यक्रम के माध्यम से गांव एवं पंचायत स्तर तक व्यापक जनजागरूकता फैलाने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को केवल जिला या प्रखंड स्तर तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे प्रत्येक गांव एवं पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को केवल जागरूक ही नहीं बल्कि उन्हें नैतिकता एवं कानून से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी मिले। जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

उन्होंने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं, से अपील करते हुए कहा कि 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर आयोजित होने वाले वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस अभियान को सफल बनाएं।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त, एसएसपी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता स्कूली छात्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं सेविकाओं ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी के अलावा सीडीपीओ, सेविका, स्कूली छात्रा व अन्य लोग मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular