31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

केंबोना में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1050 लीटर स्प्रिट व 86 लीटर ऑफिसर्स चॉइस बरामद…

जामताड़ा: जामताड़ा थाना क्षेत्र के केंबोना गांव में एस ब्रिक्स फैक्ट्री के समीप उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब माफिया मनोज मंडल की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस छापेमारी में विभाग की टीम ने 1050 लीटर स्प्रिट और 86 लीटर ऑफिसर्स चॉइस अंग्रेजी शराब बरामद की है।

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जब्त की गई शराब की बोतलों पर उत्तर प्रदेश का फर्जी स्टिकर लगाया गया था। इससे स्पष्ट हुआ कि यह अवैध कारोबार सुनियोजित तरीके से एक संगठित नेटवर्क के तहत संचालित किया जा रहा था। नकली ब्रांडिंग और फर्जी लेबलिंग के जरिए शराब को बाजार में खपाने की पूरी व्यवस्था बनाई गई थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज मंडल पहले भी अवैध शराब कारोबार में संलिप्त रह चुका है। विगत लोकसभा चुनाव के दौरान भी उसकी बड़ी खेप पकड़ी गई थी, इसके बावजूद दोबारा अवैध कारोबार शुरू किया जाना कानून व्यवस्था को खुली चुनौती माना जा रहा है।

उत्पाद विभाग के अधिकारी कुंदन कौशल ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संगठित नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular