
निरसा: सोमवार को निरसा अनुमंडल के एमपीएल ओपी क्षेत्र अंतर्गत पांडरा मोड़ के समीप एक हाईवा ने टोटो वाहन में सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिस कारण टोटो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही टोटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने तत्काल हाईवा का परिचालन ठप करवा दिया एवं घायलों को पांडरा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया स्थानीय लोगों का कहना है की एमपीएल के अंतर्गत चलने वाले हाईवा स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है जिसके कारण न जाने कितने लोग काल के गाल में समा गए हैं सबसे बड़ी बात यह है कि एमपीएल के अंतर्गत चलने वाले भारी वाहनों के लिए जिस सड़क का इस्तेमाल किया जा रहा है वह ग्रामीण सड़क है और आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद भी एमपीएल प्रबंधन अपना एप्रोच सड़क का निर्माण नहीं करवा रहा है जिस कारण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही हैं और न ही कोई जनप्रतिनिधि इस ओर कोई सकारात्मक पहल कर रहा है
घटना की सूचना मिलते ही एमपीएल ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टोटो एवं हाइवा को अपने साथ एमपीएल ओपी ले गई






















