24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 11 चोरी की बाइक बरामद….

IMG 20260125 WA0071

धनबाद:धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल 11 बाइक बरामद की हैं। यह गिरोह धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

मामला बाघमारा के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह का है, जहां नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। जांच के दौरान बाइक चोरी की निकली, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल सिंह बताया और अपने एक अन्य साथी शिव कुमार भुइयां के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 11 बाइक बरामद की गईं।

एसडीपीओ बाघमारा पुरुषोत्तम सिंह ने हरिहरपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिलों से बाइक चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों में सस्ते दामों पर बेचते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular