24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

DMFT फंड से हो रहे निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने कार्य रोका – ठेकेदार पर धमकाने का आरोप…

निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुरा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय केशरकुरल में DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से चल रहे विद्यालय भवन निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का हवाला देते हुए रोक दिया है

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा रात के अंधेरे में ढलाई का कार्य कराया जा रहा था, जो नियमों और पारदर्शिता के पूरी तरह खिलाफ है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रोक दिया और मीडिया से बात करते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर कई सवाल उठाए।

तकनीकी मानकों की अनदेखी, घटिया सामग्री का उपयोग

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण में 6mm, 8mm, और 10mm के सरिये का बेमेल और अव्यवस्थित उपयोग किया जा रहा है, जो निर्माण मानकों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमेंट की मात्रा बेहद कम है और मसाले में लगभग सिर्फ बालू का उपयोग किया गया है।

यह एक विद्यालय भवन है, जहां छोटे बच्चों की सुरक्षा से सीधा जुड़ा मामला है, इसलिए ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही करार दिया है।

ठेकेदार पर धमकी देने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में ठेकेदार से बात करनी चाही, तो उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और डर का माहौल है। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि अब तक विभागीय इंजीनियर एक बार भी स्थल पर नहीं आए, जिससे भ्रष्टाचार और मिलीभगत की आशंका प्रबल हो गई है।

ग्रामीणों की मांग: जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और जो भी व्यक्ति या संस्था इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार हो, उस पर कठोर कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द ही इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular