पलामू (JHARKHAND): तरहसी और मनातू थाना क्षेत्रों की सीमा पर रविवार सुबह लगभग 7 बजे सुरक्षा बलों और टीएसपीसी (TSPC) नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव उर्फ तूफानी मारा गया। वह शशिकांत दस्ते का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक इंसास रायफल बरामद की गई है। मुखदेव लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ था और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा था।
पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता है।





















