42.6 C
Jharkhand
Sunday, April 26, 2026

नव वर्ष पर झारखंड सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, रांची की चार लाख महिलाओं के खाते में पहुंची सम्मान राशि…

रांची : नव वर्ष 2026 के मौके पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लगभग चार लाख महिलाओं के बैंक खातों में दिसंबर माह की सम्मान राशि भेजी गई है।

इस योजना के अंतर्गत जिले की 3 लाख 91 हजार 578 लाभुक महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से सम्मान राशि प्रदान की गई है। यह भुगतान आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया गया है, जिससे कुल 97 करोड़ 89 लाख 45 हजार रुपये की राशि सीधे लाभुकों के खातों में पहुंची है।

इस सम्मान राशि का लाभ रांची जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों—जैसे कांके, मांडर, सिल्ली, बेड़ो, रातू और सदर शहरी क्षेत्र सहित अन्य इलाकों की महिलाओं को मिला है।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है।

नव वर्ष के अवसर पर मिली इस सम्मान राशि से जिले की लाखों महिलाओं में खुशी का माहौल है और यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

spot_img
Video thumbnail
सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में बदलने के लिए कायाकल्प असेसमेंट,रांची से पहुंची टीम ने किया निरीक्षण
03:54
Video thumbnail
रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में शिव शंकर ज्वैलर्स में हुई डकैती का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर
02:35
Video thumbnail
केंदुआ के व्यवसायियों ने स्वेच्छा से दुकाने रखी बंद, डीसी लाईन की तरह धनबाद बोकारों मुख्य मार्ग को
04:16
Video thumbnail
राज्य सरकार एयरपोर्ट बन रही है ना बनाने दे रही है:ढुलू महतो
00:19
Video thumbnail
आखिर एक घराना विशेष से हीं नफरत क्यों है माननीय को...
00:32
Video thumbnail
तिलकोत्सव से ठीक पहले वार्ड पार्षद की ह'त्या,छपरा के इस इलाके में सनसनी....
02:28
Video thumbnail
मेडिकल वेस्ट प्लांट की लापरवाही से दर्जनों गांव प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश
03:20
Video thumbnail
छपरा:भीषण सड़क हादसे में सेना अधिकारी की पत्नी की मौत बेटा समेत स्वयं गंभीर
02:44
Video thumbnail
धनबाद के इस गालीबाज CHO पर कब कार्रवाई करेगा स्वास्थ्य विभाग...?
00:38
Video thumbnail
सांसद महोदय थोड़ा स्टडी कर लें,तब एयरपोर्ट जैसे गंभीर मुद्दे को टच करें:अरूप चटर्जी
07:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!