22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 1, 2026

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से तीसरे दिन भी CID की पूछताछ, जांच तेज

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच तेज़ हो गई है। गुरुवार को CID ने JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। वे कड़ी सुरक्षा के बीच CID ऑफिस पहुंचे, जहां जांच अधिकारियों ने उनसे मामले के कई पहलुओं पर सवाल-जवाब किए।

तीन दिनों से पूछताछ जारी

इससे पहले, 28 जुलाई को CID ने एल. खियांग्ते से लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान उनका पासपोर्ट भी ज़ब्त कर लिया गया था। जांच में कथित तौर पर ब्लैकलिस्ट की गई कंपनी के चयन, परीक्षा के आयोजन और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल शामिल थे। दूसरे दिन, यानी 29 जुलाई को भी उनसे घंटों पूछताछ की गई। अधिकारियों ने परीक्षा के आयोजन, चयन प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी।

OMR शीट की कार्बन कॉपी की मांग

जांच एजेंसी ने JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) पास करने वाले उम्मीदवारों से पेपर-1 और पेपर-2 की अपनी OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने की अपील की है। इसके लिए CID ने एक WhatsApp नंबर और ईमेल ID जारी की है व्हाट्सएप नंबर 9934309058 या ईमेल आईडी Complainjpsc.cid@jhpolice.gov.in, ताकि उम्मीदवार अपनी OMR शीट PDF या फोटो फॉर्मेट में जांच टीम को भेज सकें।

अब तक 10 गिरफ्तारियां

इस मामले के सिलसिले में CID ने एल. खियांग्ते के सरकारी आवास, JPSC ऑफिस और संबंधित कंपनी के ऑफिस में छापेमारी कर ज़रूरी दस्तावेज़ ज़ब्त किए हैं। अब तक परीक्षा की डिप्टी कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिरासत में मौजूद कुछ आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: Howrah Local Train Cancelled: हावड़ा डिवीजन में 1-2 अगस्त को 8 लोकल ट्रेनें रद्द, जानें पूरी लिस्ट

21 जुलाई को इस्तीफ़ा

एल. खियांग्ते ने 21 जुलाई को JPSC चेयरमैन के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। तब से चेयरमैन का पद खाली है। राज्य सरकार अभी नए चेयरमैन की नियुक्ति या किसी सीनियर IAS अधिकारी को यह ज़िम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17
Video thumbnail
आजसु सुप्रीमो सुरेश महतो ने इलीगल माइनिंग के बहाने हेमंतसरकार को ऐसे घेरा...
00:56
Video thumbnail
कांग्रेस की दोगली रनीति के वजह से अखंड भारत का सपना अब तक नही हुआ साकार: मुकेश पांडेय
00:52
Video thumbnail
नदी में मिली अज्ञात महिला,112 पर कॉल का नही हुआ असर तो नाराज़ हुए ग्रामीण...
03:29
Video thumbnail
DC आदित्य रंजन के कड़े तेवर के बाद ठेकेदार ने शुरू किया ANM ट्रेनिंग स्कूल की छत रिपेयरिंग...
00:54
Video thumbnail
रिजीम चेंज को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया विदेशी ताकतों के साथ विपक्ष की देश विरोधी साज़िश!
03:33
Video thumbnail
✈️ एविएशन की शानदार नौकरी छोड़ी, अपने सपनों के लिए जिम खोला! 💪🔥
00:42
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26
Video thumbnail
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिली तो बोलें अनंत सिंह-करेंगे कोर्ट में सरेंडर नीरज की साजिश के हुए हैं शिकार
00:40

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular