पश्चिम बंगाल :पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधायक अजय पोद्दार ने प्राचीन कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। विधायक ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ माँ कल्याणेश्वरी की आराधना की और अपनी विधानसभा के साथ-साथ पूरे बंगाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद सर्वोपरि है और उन्होंने भविष्य में मंदिर के कायाकल्प की योजना पर भी अपनी बात रखी।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बंगाल में करीब 25 वर्षों के बाद यह प्रक्रिया हो रही है।
Highlights:
राज्य की वर्तमान स्थिति पर निशाना
साधते हुए अजय पोद्दार ने कहा कि आज बंगाल की जनता कोयला, बालू, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार बंगाल में परिवर्तन अनिवार्य है। विधायक ने संकल्प लिया कि उनका प्राथमिक लक्ष्य कुल्टी विधानसभा में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी जरूरतों में सुधार करना और जनता के लिए काम करना होगा।






















