28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद के केंदुआडीह में मुख्य सड़क धंसी, आवागमन ठप—इलाके में दहशत…

धनबाद: झारखंड के Dhanbad से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केंदुआडीह थाना क्षेत्र में अचानक सड़क धंसने से हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि केंदुआडीह थाना के सामने स्थित बोकारो-धनबाद मुख्य सड़क अचानक धंस गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
यह वही इलाका है जहां कुछ दिन पहले गैस रिसाव की घटना हुई थी, जिसमें कई लोग बीमार पड़े थे और तीन लोगों की जान भी चली गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। फिलहाल इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन के नीचे लगातार हलचल हो रही थी और पहले भी आशंका जताई गई थी, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए।

सड़क धंसने के बाद आसपास के दुकानदारों में भी डर का माहौल है और कई लोग एहतियातन अपनी दुकानें खाली कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिस जगह सड़क धंसी है, उसके नीचे माडा की पानी पाइपलाइन भी बिछी हुई है, जिससे पानी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए Bharat Coking Coal Limited को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि कंपनी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है।
फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular