बाघमारा(DHANBAD): राजनीति से थोड़ा ब्रेक लेकर आज भाजपा सांसद ढुलू महतो दिखे हटिया बाजार में – चेहरे पर मुस्कान और निगाहें ताज़ा सब्जियों पर टिकी हुई।
जी हाँ! रविवार को जब आम लोग छुट्टी मना रहे थे, सांसद जी पहुंचे कतरास के हटिया बाजार, कोई VIP एंट्री नहीं, कोई सुरक्षा घेरा नहीं ,बस आम जनता की तरह जुट गए सब्जी के ठेले पर।
कभी टमाटर को उलट-पलट कर देख रहे थे, तो कभी नींबू की महक से अंदाज़ा लगा रहे थे कि “खट्टा है या नहीं!” प्याज, आलू, हरी मिर्च, लौकी से लेकर धनिया तक , कुछ भी नहीं छोड़ा।
जब पत्रकारों ने पूछा कि सांसद जी, दिल्ली में क्या सब्जी नहीं मिलती?
तो हँसते हुए बोले –
“दिल्ली की सब्ज़ी में वो ‘माटी की खुशबू’ नहीं, जो झारखंड की सब्जियों में है… स्वाद की बात ही कुछ और है!”
अब सांसद जी दिल्ली क्या ले जा रहे हैं, सब्जी – या झारखंड का स्वाद, ये तो वक़्त ही बताएगा। मगर हटिया बाजार के सब्जी विक्रेताओं की तो बल्ले-बल्ले हो गई। बोले –
“सांसद जी जैसे ग्राहक रोज़ आएं तो मुनाफ़ा ही मुनाफ़ा!”






















