29.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

पटना में STF और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात राजीव उर्फ सूर्या घायल…

पटना: राजधानी पटना में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित गायघाट इलाके में हुई इस एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या को गोली लगी है। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि STF को सूचना मिली थी कि राजीव गायघाट इलाके में छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर STF की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख राजीव ने पिस्तौल से STF जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में STF ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब तीन राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान राजीव के पैर में एक गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

राजीव उर्फ सूर्या पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त, धोखाधड़ी और शराब तस्करी सहित 24 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह खाजेकलां थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे गायघाट इलाके को घेर लिया और अतिरिक्त बल की तैनाती कर तलाशी अभियान चलाया। मुठभेड़ के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular