25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

डुमरी दो नंबर में गोलीकांड का जोड़ापोखर पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार…

झरिया: जोड़ापोखर थाना अंतर्गत डुमरी दो नंबर में गोलीकांड का जोड़ापोखर पुलिस ने आज रविवार को खुलासा कर दिए है।इस कांड में संलिप्त दो अपराधी गिरफ्तार किया गया है।इस गोलीकांड का सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो , जोड़ापोखर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उदय कुमार गुप्ता ने खुलासा किया है।सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29 मई 2026 को हर्ष सिंह एवं गौरव सिंह उर्फ गोपु द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ 28 वर्षीय रिक्की सिंह निवासी डुमरी 02 नं०, पेट्रोल पम्प के पास, थाना जोडापोखर जिला धनबाद को आपसी विवाद में गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में जख्मी की पत्नी चंदा कौर के आवेदन पर जोड़ापोखर थाना काण्ड सं० 64/26 दिनांक 19.05.26 धारा 303 (2)/118(2)/109/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिन्दरी प्रकाश चन्द महतों के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गवाहो से प्राप्त साक्ष्य, सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल प्रा०अभि० 1. नानक सिंह एवं अप्रा० अभि० 2. आरिफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त दोनों बजाज पल्सर 220 मोटरसाईकिल को बोकारो स्टील रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पुछताछ में बताये कि हर्ष सिंह एवं गौरव सिंह के साथ रिक्की सिंह के घर के पास रखे गये रोपवे केबल को उठाने गये थे, जहाँ रिक्की सिंह और उसका भाई विजय उर्फ दारा सिंह द्वारा गाली गाली-गलौज करते हुए हाथा-पाई किया जाने लगा। इसी क्रम में जामाडोबा पेट्रोल पम्प के पास हर्ष सिंह द्वारा रिक्की सिंह को गोली मार दिया गया। पूर्व में रिक्की सिंह और उसके दोनों भाई गौरव सिंह उर्फ गोपु के साथ मिलकर ही अपराध करते थे।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण और 5-6 KM महाजाम से ड्राईवर परेशान,आखिर कौन जिम्मेदार..
02:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular