32.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक…

धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना परिसर में आज अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सरस्वती पूजा के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आपसी सौहार्द को मजबूत करना था।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय और थाना प्रभारी नीतीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूजा समितियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि:
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, विसर्जन के दौरान भी डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, भ्रामक खबरें या अश्लील गाने पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई होगी।
सभी पूजा समितियों को स्थानीय थाना से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

बैठक में सभी पूजा समितियों और जनप्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने की अपील की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!