नई दिल्ली:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। गैस सप्लाई प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा किया गया है।
दिल्ली में सीएनजी अब 79.09 रुपये प्रति किलो और मुंबई में 84 रुपये प्रति किलो हो गई है। ईंधन के लगातार बढ़ते दामों से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से निजी वाहन चलाना और माल ढुलाई दोनों महंगे हो गए हैं, वहीं सीएनजी की कीमत बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ने की आशंका है।विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर अब रोजमर्रा की जरूरतों पर भी दिखेगा और आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।





















