32 C
Jharkhand
Wednesday, March 25, 2026

धनबाद में फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित, फूजी फिल्म ने सिखाईं आधुनिक तकनीकें…

IMG 20260322 WA0079

धनबाद: रविवार को धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन (DDPTA) ने होटल तरवे इन, बैंक मोड, धनबाद में फूजी फिल्म द्वारा प्रायोजित एक भव्य वर्कशॉप का आयोजन किया। ‘कैपचरिंग इमोशंस इन वेडिंग फोटोग्राफी’ विषय पर आयोजित इस वर्कशॉप में धनबाद के फोटोग्राफरों ने जमकर शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत X एंबेसडर अनूप गुहा एवं टेक्निकल एवेंजेलिस्ट को उपाध्यक्ष सुभाष सरावगी एवं सचिव रंजीत कुमार गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वर्कशॉप में फूजी फिल्म के एम्बेसडर अनूप गुहा ने फोटोग्राफरों को पोट्रेट फोटोग्राफी, लाइटिंग एवं इमोशन कैपचरिंग फोटोग्राफी की बारीकियाँ समझाई। उन्होंने बताया कि किस तरह अच्छी फोटोग्राफी के लिए सही तकनीक और भावनाओं को समझना जरूरी है।

झारखंड इमेजिंग एक्सपो का पोस्टर लॉन्च।

DDPTA के द्वारा छठे झारखंड इमेजिंग एक्सपो का पोस्टर लॉन्चिंग का कार्यक्रम मुख्य रूप से किया गया । यह फोटो फेयर 10 से 12 अप्रैल 2026 को खेलगांव, रांची में आयोजित किया जाएगा। DDPTA के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड के सभी फोटोग्राफर इस मेले में शामिल होंगे। फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2026 में भाग लेकर फोटोग्राफी की दुनिया में नए अनुभव हासिल करें।

झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2026 झारखंड का सबसे बड़ा फोटो फेयर है। इसमें लगभग 12 से 15 हजार फोटोग्राफर और झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से फोटोग्राफर के आने का उम्मीद है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन।

झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2026 का उद्घाटन माननीय झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर-कमलो द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

DDPTA के सचिव रंजीत कुमार गुप्ता ने सभी फोटोग्राफर का अभिवादन करते हुए कहा कि यह वर्कशॉप सभी फोटोग्राफर के कार्य क्षमता को बढ़ाने में लाभदायक सिद्ध होगी । साथ ही फोटोग्राफरों से आगामी 10 से 12 अप्रैल 2026 को फोटो वीडियो एक्सपो में आने की अपील की।

सहयोगियों का जताया आभार।

कार्यक्रम के समापन पर सफल आयोजन के लिए टीम भावना की सराहना की गई। इस वर्कशॉप को ऊंचाइयों तक पहुँचाने में सुभाष सरावगी, प्रकाश कुमार दास, अनूप साहू, मनीष शाह, सुनील, इसरार, सूरज, मोहन, विक्की, वरुण, दिनेश, भोलू , प्रफुल्ल, मनोज राठौर एवं मिडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल का विशेष योगदान रहा। एसोसिएशन के सदस्यों की मेहनत ने इस तकनीकी कार्यशाला को ऐतिहासिक बना दिया।

spot_img
Video thumbnail
धुरंधर 2 की सफलता के बाद अभिनेता आर. माधवन ने सिगरेट को लेकर उठे सवाल पर क्या कहा सुनिए....
02:09
Video thumbnail
आगामी 30 मार्च को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित झामुमो के 53वें स्थापना दिवस
02:11
Video thumbnail
नाबार्ड प्रायोजित रंगामाटी ग्रामीण हाट का किया गया उद्घाटन।
04:21
Video thumbnail
चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचल गामी भगवान भाष्कर को व्रतियों ने अर्घ्य दे मांगी आशीष...
02:01
Video thumbnail
झरिया में चैती छठ पर्व के तीसरे दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला
01:25
Video thumbnail
विधाता ने अपना काम कर दिया अब विधायिका की बारी है,धार्मिक क'ट्टरता देश के लिए बड़ा खतरा:जयराम महतो...
01:41
Video thumbnail
जंगल महल ग्रेटर झारखंड के हिस्सा,सिर्फ संवैधानिक रूप से बंगाल,उन्ही इलाकों में लड़ेंगे चुनाव:जयराम...
01:53
Video thumbnail
CM हर पंचायत में 10 चापाकल नही दे पा रहे हैं तो कैसे माने लें की राज्य ठीक से चला पा रहे हैं:जयराम
00:27
Video thumbnail
क्या झारखंड की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर, टाईगर जयराम महतो की भविष्यवाणी सुनिए...
07:10
Video thumbnail
धर्म के मुद्दे पर टाइगर जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कुछ ईस तरह से घेरा...
00:27

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!