33.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

डाक वांगला में संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई…

धनबाद: विश्व हिंदू परिषद, धनबाद जिला ग्रामीण के टुंडी प्रखंड अंतर्गत डाक वांगला में संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नन्द किशोर रविदास ने की।
इस अवसर पर संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर सभी उपस्थितजनों ने श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सत्संग प्रमुख गणेश राय ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री दीपक मंडल ने कहा कि भक्ति युग के महान संतों में संत शिरोमणि रविदास का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध जनजागरण कर समाज को एक नई दिशा दी।

वहीं, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख रंजन सिंह ने कहा कि संत रविदास ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक समरसता और जाति-पाति के विरोध में संघर्ष किया। उनके जीवन के आदर्श आज भी समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को विभाजित करने के प्रयासों को रोकने और हिंदू समाज में एकता बनाए रखने की दिशा में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। माघ पूर्णिमा के दिन ही संत रविदास का जन्म हुआ था, इसी कारण इस पावन तिथि पर जयंती मनाई जाती है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव शंकर ठाकुर, रेखा देवी, रविदास, गुड़िया रानी, पिंकी देवी, नीलमणि देवी, कलावती देवी, रामदेव रविदास, सहदेव रविदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!