42.6 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

Satish Chandra Dubey पहुंचे सिंह मेंशन, Ragini Singh व मेयर Sanjeev Singh ने किया स्वागत..

धनबाद:  केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के धनबाद आगमन पर झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद मेयर संजीव सिंह ने अपने आवास सिंह मेंशन में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस शिष्टाचार एवं आत्मीय भेंट के दौरान झरिया समेत पूरे कोयलांचल की वस्तुस्थिति एवं जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

वहीं केंदुआडीह क्षेत्र में भू-धंसान से प्रभावित सड़क की गंभीर समस्या को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई। साथ ही झरिया क्षेत्र में आग, भू-धंसान, विस्थापन और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

रागिनी सिंह का बयान

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि कोयलांचल की समस्याएं वर्षों पुरानी हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुंचाने का आग्रह किया।

मेयर संजीव सिंह का बयान

धनबाद मेयर संजीव सिंह ने कहा कि कोयलांचल की वास्तविक स्थिति को केंद्र सरकार तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से क्षेत्र की आधारभूत समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का बयान

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र की समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

spot_img
Video thumbnail
असम की गर्भवती युवती से दु'ष्क'र्म का आरोपी राजू साव को जेल,धनबाद के आपणो घर सोसायटी में अक्षत
00:46
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!