27.4 C
Jharkhand
Sunday, November 15, 2026

Simdega Pension Payment Delay: सिमडेगा में 6-7 महीने से पेंशन का भुगतान लंबित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Simdega Pension Payment Delay: जिले में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान पिछले छह से सात महीने से नहीं होने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरी, अबुआ आवास और मंईयां सम्मान योजना की राशि मिलने में हो रही देरी से भी ग्रामीण परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर केरसई बाजार टांड़ में किसानों और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों ने लंबित भुगतान का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के जिला प्रभारी नील जस्टिन बेक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आदिवासी नेता प्रदीप टोप्पो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।

छह-सात महीने से नहीं मिली पेंशन की राशि

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई लाभुकों को पिछले छह से सात महीने से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि नहीं मिली है। पेंशन पर निर्भर रहने वाले लोगों को इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मनरेगा मजदूरी के भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा अबुआ आवास और मंईयां सम्मान योजना की राशि समय पर नहीं मिलने की शिकायत की गई। लोगों का कहना था कि योजनाओं का लाभ मिलने में देरी से जरूरतमंद परिवारों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

नील जस्टिन बेक ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

यूनियन के जिला प्रभारी नील जस्टिन बेक ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर नहीं पहुंचना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से लंबित भुगतान जल्द सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने भी लंबित राशि के भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की मांग का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें: Dhirendra Shastri Apology: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

एसआइआर के विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन

बैठक के दौरान एसआइआर का मुद्दा भी उठाया गया। नील जस्टिन बेक ने एसआइआर के विरोध में प्रदर्शन की जरूरत बताते हुए दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन के प्रति समर्थन जताया।

वहीं, आदिवासी नेता प्रदीप टोप्पो ने मजदूरों और किसानों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर प्रयास करना चाहिए।

बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

केरसई बाजार टांड़ में आयोजित बैठक में अनूप लकड़ा, विक्टर किंडो, क्लोटिका सोरेंग, बलराम नायक, डेविड आईंद, दालू आहीर, फुलजेसिंया बाड़ा, सुचिता सोरेंग, सुशीला सोरेंग, फिलिसिता चेलकचेला, हेरमोन ईंदवार, फुलकुमारी महतो, सोधी देवी, किशोरी खेस, धनमती देवी, सुधीर लकड़ा, कौशल्या देवी, मरगेट उरांव, फुलकेरिया कुजूर, आरती कुमारी, सरोजिनी आईंद और नीलिमा केरकेट्टा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

बैठक में ग्रामीणों ने पेंशन, मजदूरी और विभिन्न सरकारी योजनाओं की लंबित राशि का जल्द भुगतान करने की मांग दोहराई।

spot_img
Video thumbnail
आज विधायक जयराम महतो भी महाखरना का प्रसाद ग्रहण करने हमारे घर पधारें...
00:29
Video thumbnail
कई दशकों से छठ महाव्रत कर रही मेरीमां की खरना के मौके पर उनकी यह तस्वीर हमारे लिए प्रेरणादाई है...
00:36
Video thumbnail
छठ महाव्रत:व्रतियों ने खरना के दिन छठी मईया को लगाया खीर केला पान फूल सुपारी का भोग,कल पहला अर्घ्य..
04:54
Video thumbnail
अररिया पुलिस ने 10 करोड़ की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार...
04:46
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर में छठ घाट की चकाचक सफाई,स्वच्छ माहौल में लाखों व्रती देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य..
02:02
Video thumbnail
कांग्रेस विधायक रौशन बाड़ा पर शर्मनाक आरोप में FIR दर्ज...आरोपों में क्या है सच्चाई!
01:53
Video thumbnail
झारखंड मैदान में कुंभनाथ सिंह के सहयोग से बना अस्थायी तालाब,सौकड़ों व्रती देंगी अर्घ्य
04:41
Video thumbnail
धनबाद के पम्पू तालाब में अधुरी साफ-सफ़ाई के बीच अर्घ्य देंगी छठ व्रती,भीड़ मैनेजमेंट को कमिटी तैयार
05:16
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर में सरकारी स्कूल में पांच कमरे वाले नए भवन का MLA चंद्रदेव महतो ने किया शिलान्यास
04:39
Video thumbnail
राजस्थान-वृंदावन के मंदिरों की तर्ज पर सज रहा राजधनवार का राजा छठ घाट, भव्य सजावट देखने उमड़ेंगे
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular