झरिया: सिंदरी पुलिस ने अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री के खिलाफ कारवाई करते हुए एक लॉटरी विक्रेता अमित कुमार गुप्ता को धर दबोचा। शनिवार को उसे जेल भेज दिया।सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अमित कुमार गुप्ता को सिंदरी में घूम घूम कर अवैध लाटरी का टिकट बेचते हुए शहरपुरा बाजार से पकड़ा गया।अमित शहरपुरा बाजार में मनोकामना साडी सेंटर दुकान का संचालक भी है। इसी मामले में रांगामाटी के महेंद्र गुप्ता के पुत्र रौशन कुमार गुप्ता को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।
जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।बताते चलें कि झरिया बाजार के चिल्ड्रेन पार्क मोड़, लक्ष्मीनिया मोड़, बाटा मोड़, थाना मोड़, कपड़ा पट्टी, सोना पट्टी आदि जगहों पर सिंडिकेट के लोग लोगों को अवैध लॉटरी के टिकट बेचने में लगे हैं। झरिया बाजार के अलावा भागा, लोदना, भौंरा हॉस्पिटल मोड, गौरखुट्टी, छपरा मोड़, मोहलबनी, नगीना बाजार, भौंरा रेलवे स्टेशन, सुदामडीह आदि क्षेत्रों में बेखौफ अवैध लॉटरी का टिकट स्थानीय पुलिस के संरक्षण में बेचा जा रहा है।






















