25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिवस पर रांची में होगा विशेष कार्यक्रम, CM करेंगे छात्रों से संवाद…

रांची: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर रांची में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 11 जनवरी 2026 को खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में “गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के 10वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव के कारण उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच एवं पंडाल निर्माण, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, बिजली, अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छात्रों के आगमन-निकासी, पंजीकरण और बैठने की व्यवस्था को भी सुचारू और व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि यह आयोजन पूरी तरह सफल और यादगार बन सके।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular