धनबाद :राजगंज जारमुनाई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन स्थानीय बच्चों द्वारा बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया।
इस पावन अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सुंदर वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियाँ दर्शकों के लिए अत्यंत भावपूर्ण और आनंददायक रहीं।
कार्यक्रम में कुछ बच्चियों द्वारा गरबा व डांडिया नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई, जिसने समारोह में और भी रंग भर दिए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति और उत्साह सराहनीय रहा, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बन गया।





















