24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

सिंदरी–झरिया में मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार का तूफानी जनसंपर्क, हर वर्ग से मिला जबरदस्त समर्थन…

धनबाद: धनबाद नगर निगम के महापौर पद के भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार का जनसंपर्क अभियान सिंदरी और झरिया क्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। हर गली-मोहल्ले में जनसमर्थन की गूंज स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है।
मंगलवार को संजीव कुमार ने सिंदरी मोड़ स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने सिंदरी के वार्ड संख्या 53 एवं 54 सहित झरिया के विभिन्न इलाकों में सघन पदयात्रा कर आम जनता से सीधा संवाद किया।

चासनाला पुल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां सैकड़ों स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुसाबनी गणेश मंदिर, कोल बोर्ड कॉलोनी, गौशाला बाजार, कांड्रा दुर्गा मंदिर क्षेत्र, कांड्रा बाजार, नूतनडीह काली मंदिर, डोमगढ़, मलिक टोला, सिंदरी बस्ती, चेक पोस्ट अंबेडकर कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में पदयात्रा और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं।
रोड़ाकांघ में रजनी शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं सिंदरी शहरपूरा में कांति सिंह के आवास पर आयोजित भव्य मिलन समारोह में भी संजीव कुमार शामिल हुए। विद्यापति परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सहभागिता के उपरांत उन्होंने रांगामाटी स्थित जय माता दी मंदिर में दर्शन किए और मनोहरटांड़ व आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

पूरे क्षेत्र में
“संजीव कुमार जिंदाबाद”
“धनबाद का मेयर कैसा हो – संजीव कुमार जैसा हो”
जैसे नारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
इसके बाद झरिया क्षेत्र में लक्ष्मीनिया मोड़, सोना पट्टी, किराना पट्टी, कपड़ा पट्टी, मेन रोड बाटा मोड़, सब्जी पट्टी, कोयरीबांध, सतमोड़वा, कोयरीबांध पश्चिमी और बलियापुर स्टैंड सहित कई इलाकों में सघन जनसंपर्क किया गया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए संजीव कुमार ने पेयजल संकट, गंदगी और बिजली आपूर्ति की कमी को प्रमुख मुद्दा बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,
“मैं केवल चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि आपके परिवार का हिस्सा बनकर सेवा करने आया हूं। सिंदरी और झरिया में पेयजल, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी। आप सभी के आशीर्वाद से हम एक स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित धनबाद का निर्माण करेंगे।”
उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और महिलाओं से सीधे संवाद कर उनके सुझावों को गंभीरता से सुना।

जनसंपर्क अभियान के दौरान जिस तरह का समर्थन और स्नेह जनता से मिल रहा है, उससे आगामी नगर निगम चुनाव में संजीव कुमार की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, तारा देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, धरणीधर मंडल, घनश्याम ग्रोवर, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक, अवधेश साह, अजय दास, प्रकाश बाउरी, गंगा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ों आम नागरिक उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular