25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

संसार प्रकाश और शब्द से चलता है– स्वामी शिवनारायण महाराज…

निरसा: संसार प्रकाश और शब्द से चलता है। जीवन भी प्रकाश और शब्द से ही चलता है। इसीलिए संसार की सृष्टि में मुख्य भूमिका प्रकाश और शब्द का ही है। वैदिक सनातन धर्म का यह मूल है इसी के आधार पर भारत ने विश्व गुरु की ख्याति प्राप्त की थी। उक्त बातें निरसा पंजाबी मिलन में संतमत सत्संग द्वारा रविवार को आयोजित सत्संग को संबोधित करते हुए स्वामी शिवनारायण महाराज ने कही।

उन्होंने कहा कि वैदिक सनातन धर्म में इसका प्रत्येक मंदिरों में प्रकाश और शब्द का प्रतीक देकर बाह्य जगत में ठहर गए। आंतरिक साधना को भूलकर पूजा पाठ बाह्य उपकरणों में फंस गए। अगर आत्मज्ञान प्राप्त करना हो तो आंतरिक प्रकाश और शब्द की जरूरत है। परमात्मा को जानने के लिए अंदर में बिंदु ध्यान और नाद की उपासना की आवश्यकता है। ऐसा सभी संतों एवं ऋषि मुनियों का कहना है। आज के सत्संग का मुख्य विषय यही है।

उन्होंने कहा कि तीन आनंद संसार में है। बिषयानंद, भजन आनंद एवं परमानंद । इसमें सबसे महत्वपूर्ण परमानंद है। जो हमें परमात्मा से मिलना है। आज के मनुष्य विषय वासना में मत हो गए हैं इस कारण उन्हें परमानंद की प्राप्ति नहीं हो रही है।
सत्संग को पाकुड़ से आए स्वामी किशोरानंद देवघर से आए स्वामी अभिषेकानंद, दिलीप बाबा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद बरनवाल, नैना बरनवाल, काजल बरनवाल, अर्चना बरनवाल, आभा देवी, रघुवीर प्रसाद मंडल, जयशंकर ठाकुर, बालमुकुंद प्रसाद, ईश्वर प्रसाद इत्यादि की भूमिका रही।

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular