24.6 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

भारत और चीन के बीच सुधरते रिश्तों की ओर बढ़ते कदम, पांच साल बाद शुरू हो रही ये सेवा….

भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। पांच साल बाद अब दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि 26 अक्टूबर 2025 से भारत और चीन के कुछ चुनिंदा शहरों के बीच सीधी उड़ानें शुरू होंगी।

कोविड के कारण बंद हुई थीं उड़ानें
कोविड-19 महामारी के दौरान भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें बंद कर दी गई थीं। अब लंबे अंतराल के बाद यह सेवा फिर से बहाल की जा रही है, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य होने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मोदी-शी की मुलाकात के बाद बढ़ी बातचीत
अक्टूबर 2024 में रूस के कज़ान शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी। इसके बाद कई स्तरों पर बातचीत हुई, जिसमें 2020 से बंद उड़ानों को फिर से शुरू करने पर सहमति बनी।

हवाई सेवा समझौते में भी संशोधन
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और चीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के बीच इस साल की शुरुआत से ही तकनीकी बातचीत चल रही थी। अब दोनों देश इस बात पर सहमत हो गए हैं कि सीधी उड़ानें अक्टूबर 2025 के अंत तक दोबारा शुरू की जा सकती हैं। यह सहमति वाणिज्यिक निर्णयों और अन्य तकनीकी शर्तों पर निर्भर होगी।

कोलकाता से ग्वांगझू के लिए इंडिगो की उड़ान
इंडिगो एयरलाइंस ने भी घोषणा की है कि वह 26 अक्टूबर से कोलकाता और ग्वांगझू के बीच दैनिक सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इसके साथ ही दिल्ली से ग्वांगझू के लिए भी जल्द उड़ानें शुरू करने की योजना है। इन उड़ानों में एयरबस A320 नियो विमान का इस्तेमाल किया जाएगा।

इंडिगो के CEO का बयान
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा, “हमें गर्व है कि हम भारत से चीन के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने वाले पहले लोगों में शामिल हैं। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, यात्रा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।”

सरकार की उम्मीदें
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस फैसले से भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क बढ़ेगा, लोगों के बीच संपर्क मजबूत होगा और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular