जमुआ: जमुआ प्रखंड अंतर्गत माधोपुर गांव मे जल महत्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना और पानी के सही उपयोग के प्रेरित करना था
बताया जाता है कि इस कार्यक्रम मे जमुआ विधायक मंजू कुमारी, सहायक अभियंता अधिकारी, कनीय अभियंता जमुआ,जिला परिषद जमुआ बीडीओ अमल कुमार साथ ही प्रखंड के कई पदाधिकारी ओर जलसहिया मौजूद रहे।
साथ ही सभी अतिथियों को ग्रामीणों और जलसहियाओं
द्वारा सोल देकर सम्मानित भी किए गए।
वहीं उपस्थित जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने बताया कि जल ही जीवन है ओर आने वाले पीढ़ियों के लिए जल को बचाना हम सभी कि जिम्मेदारी होनी चाहिए
वहीं सहायक अभियंता शिवासिस दास गिरिडीह द्वारा यह बताया गया कि हम वैसे गावों में जल अर्पण दिवस मना रहे हैं जहां वर्षों से जल नल योजना के तहत सभी के घरों तक पानी पहुंच रही है। और जहां अभी तक इस योजना के अंतर्गत घर घर तक पानी नहीं पहुंच पाई है
वहां बहुत जल्द पानी पहुंचाने का कार्य पूरी कि जाएगी।






















