30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

शराब दुकान खोलने का ग्रामीणों और महिलाओं द्वारा विरोध…

धनबाद:धनबाद के गोविंदपुर, खासकर कापासारा और रतनपुर इलाके में सरकार की नई उत्पाद नीति के तहत शराब दुकान खोले जाने का स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने जोरदार विरोध किया है। विरोध का मुख्य कारण यह है कि दुकानें शिक्षण संस्थान और मंदिर के पास खोली जा रही हैं, जिससे इलाके का सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान खुलने से इलाके में पियक्कड़ों का अड्डा बन जाएगा और अपराध बढ़ने की भी संभावना है। इसको लेकर रतनपुर की महिलाएं पहले गोविंदपुर थाना पहुंचीं, जहां उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद एसएसपी आवास, डीसी कार्यालय और सहायक उत्पाद आयुक्त के पास जाकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर एक स्थानीय व्यक्ति पर रंगदारी का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है, जिससे प्रशासन पर पक्षपात और दबाव बनाने के आरोप भी लग रहे हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि शराब दुकान को उस स्थान से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर खोला जाए। विरोध प्रदर्शन जारी है, और अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular