28.4 C
Jharkhand
Thursday, May 7, 2026

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा परिचालन का ग्रामीणों ने किया विरोध, लिफ्टर पर धमकी देने का आरोप…

बाघमारा: बाघमारा के बीसीसीएल एरिया-06 अंतर्गत गोंडूडीह कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग कोयला परियोजना के तहत तेतुलमारी–रंगूनी–भूली मार्ग पर हाईवा के परिचालन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बीसीसीएल प्रबंधन और कोयला लिफ्टर जबरन इस मार्ग पर हाईवा चलाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका वे पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से इस मार्ग पर हाईवा का परिचालन पूरी तरह बंद है। वर्षो पहले सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने के बाद प्रशासन ने इस रूट पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई थी।

ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग पूरी तरह ग्रामीण सड़क है और इसी रास्ते पर दर्जनों स्कूल स्थित हैं। ऐसे में हाईवा चलने से न केवल प्रदूषण बढ़ेगा बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी कई गुना बढ़ जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि आज बीसीसीएल प्रबंधन और कोयला लिफ्टर द्वारा उन्हें धमकाकर हाईवा परिचालन शुरू करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि इस रूट पर हाईवा का परिचालन शुरू किया गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे।

spot_img
Video thumbnail
4 वर्षीय बच्चे को सियार ने किया घायल सरकारी अस्पताल में इलाज में हुई लापरवाही परिजनों में आक्रोश...
01:52
Video thumbnail
कोई भी व्यापारी प्रिंस खान या उसके गुर्गे को दिया रंगदारी तो देशद्रोह का होगा केस:IPS प्रभात कुमार
02:41
Video thumbnail
अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या की खबर सुन बेहोश हो गया था प्रिंस खान,डरपोक किस्म का है भगोड़ा अपराधी
02:05
Video thumbnail
डंकी रुट से नौकरानी संग पाकिस्तान भागा प्रिंस खान,अभी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के इलाके में है
01:56
Video thumbnail
धनबाद पुलिस की टेक्निकल सेल हुई हाईटेक,क्राइम डिटेक्शन टाइमिंग भी आधी,क्राइम मीटिंग में और क्या हुआ.
04:12
Video thumbnail
ज़ोनल IG शैलेंद्र कु सिन्हा पहुंचे धनबाद,DSP और थानेदारों को दिया यह टास्क....
02:06
Video thumbnail
हाईवा ने बाइक पर जा रही महिला को रौं,दा,स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम...
01:22
Video thumbnail
समय पर ऑक्सीजन नही मिलने पर नवजात की मौ'त,धनबाद के इस अस्पताल में हुआ जमकर हंगामा...
04:19
Video thumbnail
बंगाल चुनाव ECI का इलेक्शन था,यह जीत भाजपा की नही:हेमलाल मुर्मू
05:00
Video thumbnail
जामताड़ा पुलिस को धर्मपुर गोलीकांड में बड़ी सफलता मिली है।
01:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!