25.2 C
Jharkhand
Tuesday, July 28, 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन में शामिल हुए बलियापुर के अभ्यर्थी…

धनबाद: बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन बलियापुर के अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी अभ्यर्थी 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हिंदी लेखन परीक्षा, हाइट – वेट में शामिल हुए।

वहीं उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने प्रातः मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का भ्रमण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा के लिए मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को बहाली प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का निर्देश दिया।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर इवेंट की बारिकी से निगरानी की। जबकि परीक्षा संचालन में जिला समादेष्टा सूर्यकांत कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला खेल पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा केंद्र के हर कोने की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार सत्यापन किया जा रहा है। वहीं दौड़ के सटीक समय के मापन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे परिणाम पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बने रहें।

 

spot_img
Video thumbnail
निशिकांत दुबे ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कहा अय्यास, विपक्ष हुआ नाराज...
00:26
Video thumbnail
11 Scopes Impact:धनबाद DC आदित्य रंजन ने मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
01:04
Video thumbnail
धनबाद
03:21
Video thumbnail
धनबाद
00:54
Video thumbnail
घर के बाहर खड़ी बाइक हो गई चोरी, वह रे जमाना...
01:37
Video thumbnail
दशकों की उपेक्षा के बाद बदलेगी दलान चलकरी की तस्वीर? | सड़क, पेयजल और विकास की बड़ी पहल…!
02:17
Video thumbnail
धनबाद:गयापुल अंडरपास निर्माण कार्य लेबर मिस्त्री के भरोसे,अभियंता रहते हैं नदारद,ऐसे में गुणवत्ता पर
02:58
Video thumbnail
अब तक नही बदली धनबाद रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर की तस्वीर,जलजमाव से महामारी फैलने की संभावना...
02:58
Video thumbnail
कलियुगी बेटे ने कुल्हा'ड़ी से पिता की बेरहमी से की ह'त्या,#Crime #HindiNews #11Scopes
01:32
Video thumbnail
JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को CID का समन, 28 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया…!
01:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular