25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

फोर व्हीलर से लूटपाट…बाइक सवार से ₹8000 और मोबाइल छीना…

IMG 20250910 WA0075

राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह ओवरब्रिज पर सोमवार को एक फोर व्हीलर में सवार अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक से लूटपाट की। यह घटना दिन के उजाले में उस समय घटी जब गोविंदपुर के बड़ा बाघमारा गांव निवासी दिनेश महतो गोमो श्राद्धकर्म का सामान लेकर गोमो जा रहे थे।

दिनेश महतो ने बताया कि अपराधियों ने एक महंगी कार से रास्ता रोककर उन्हें पहले बहला-फुसलाने की कोशिश की और फिर ₹8000 नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। लूट के दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई।

बताया गया कि जिस कार से अपराधी आए थे, उस पर उत्तर प्रदेश (UP) का नंबर प्लेट था और उसमें टीवी, मिक्सी, कूलर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड थे। ये अपराधी ग्रामीण इलाकों में स्क्रैच कूपन के माध्यम से आकर्षक इनाम देने का झांसा देकर लोगों को ठगने का काम करते हैं।

घटना के बाद पीड़ित दिनेश महतो ने राजगंज थाना पहुंचकर पुलिस को मौखिक रूप से जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत पीड़ित के साथ संभावित दिशा में अपराधियों की तलाश में तोपचांची की ओर निकल गई।

उल्लेखनीय है कि राजगंज थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में यह दूसरी आपराधिक घटना है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की तलाश जारी है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular