27.6 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

लोदना के 8 नंबर में बीसीसीएल के खाली आवास में मलबा गिरा — 6 से 7 बच्चे दबे, हालत गंभीर…

धनबाद:लोदना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-10 के लोदना 8 नंबर में बिती रात को तेज बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बीसीसीएल के एक पुराने और खाली पड़े आवास की दीवार गिरने से वहां छिपे 6 से 7 बच्चे और अन्य लोग मलबे में दब गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश से बचने के लिए कुछ बच्चे और स्थानीय लोग पुराने आवास के अंदर जा छिपे थे। इस दौरान अचानक आवास का एक हिस्सा ढह गया।

जानकारी के मुताबिक, यह मकान बीसीसीएल द्वारा खाली कराए गए विस्थापितों का था, जिन्हें पहले करमाटांड़ में पुनर्वासित किया जा चुका था। लेकिन हाल के दिनों में उक्त आवास में लाल बाबा नामक व्यक्ति द्वारा पुराने ईंट निकालने का काम कराया जा रहा था। हादसे के समय वह ड्राइवर और खलासी समेत अन्य मजदूरों के साथ मौजूद था।

घटना में दबे सभी लोगों को जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया।
घायलों में एक बच्ची सुशमा कुमारी सहित कई की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी को 108 एंबुलेंस सेवा से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

लोगों का कहना है कि:

  • खाली मकानों की निगरानी नहीं की जा रही।
  • अवैध रूप से ईंट निकालने का कार्य चल रहा था।
  • बारिश के दौरान ऐसे ढहे मकान जानलेवा साबित हो रहे हैं।

प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर के आमघाटा तालाब अतिक्रमण का मामला सिंदरी विधायक के पास पहुंचा
02:16
Video thumbnail
महिलाओं और बेटियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान कराएगी VG पैजेंट्स,कैसे जानिए...
05:41
Video thumbnail
पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर दे डाला ऐसा बयान की भड़क गई भाजपा....
00:30
Video thumbnail
भाजपा की महिला आरक्षण बिल की कथित सच्चाई उजागर करेगी कांग्रेस सेवादल:विकाश पाठक
04:47
Video thumbnail
एकलव्य मध्य विद्यालय में DRT 342 ने 6 स्मार्ट क्लासरूम का कराया निर्माण,उद्घाटन के बाद खिलें चेहरे..
04:45
Video thumbnail
नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोक कांग्रेस एवं तमाम विपक्ष ने महिला विरोधी चरित्र उजागर कर दिया:रघुवर दास
07:38
Video thumbnail
जमुआ में मा'सूम मिला कुएं के अंदर,लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी पर नही लिया था संज्ञान...
05:34
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!